मानवता और शांति के दुत पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन सादगीपुर्वक मनाया | Manavta or shanti ke dut paigamber hazrat mohammad sahab ka janmdin

मानवता और शांति के दुत पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन सादगीपुर्वक मनाया

कोराना-19 के चलते मुस्लिम समाज ने नही निकाला जुलुस

मानवता और शांति के दुत पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन सादगीपुर्वक मनाया

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को मानवता एवं शांति के दुत पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब (स.अ.) का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरानुसार सादगीपुर्वक मनाया। इस बार कोराना महामारी एवं षासन-प्रषासन की जारी गाईडलाईन का परिपालन करते हुए मुस्लिम समाज ने नगर मे निकलने वाला सामुहिक जुलुस स्थगित कर नही निकाला। समाजजनो ने धार्मिक रिति-रिवाज अनुसार दुरुद-फातिहा, नमाजे अदाकर पर्व मनाया। साथ ही समाजजनो द्धारा देष एवं नगर मे कोरोना संक्रमण के खात्मे की विषेष रुप से दुआएं की गई।   

मानवता और शांति के दुत पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन सादगीपुर्वक मनाया

*कराई गई मुए मुबारक की ज्यारत*  

पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे स्वागत द्धार लगाए गए एवं मकानो पर आर्कषक रोषनी की सजावट की गई। समाजजजनो ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर खुषियां मनाकर मिठाई, फल-फु्रट, षितल पेय वितरित किए। मिलादुन्नबी पर्व पर जामा मस्जिद परिषर मंे दोपहर को हुजुरे पाक (स.अ.) मुए मुबारक (बाल मुबारक) की ज्यारत समाजजनो को कराई गई। ज्यारत के दौरान नआंत और सलाम पढ़कर दुआंए मांगी गई। वहि जल्सा कमेटी द्धारा पर्व को लेकर दो दिवसिय तकरीर का भी आयोजन किया। कोरोना महामारी एवं प्रषासन की बंदिष को लेकर इस बार पर्व पर समाजजनो एवं युवाओ मे निराषा भी देखने को मिली। पर्व पर कोरोना-19 का पालन समाजजनो से कराया गया। 

*सामाजिक संस्था गुलषने आबाद कमेटी ने मरिजो को फल वितरित किए*

हजरत पैगम्बर मौहम्मद (स.अ.) के जन्मदिन के मुबारक मौके पर सामाजिक संस्था गुलषने आबाद कमेटी के संरक्षक एवं प्रभारी षहर काजी सैयद हनिफ मिया एवं संस्था अध्यक्ष रफीक कुरैशी के नेतृत्व मे सदस्यो ने जिला चिकित्सालय मे चिकित्सक डा. भुपेंद्र की उपस्थिती में मरिजो को फल-फ्रूट वितरित किए गए। इस अवसर पर कमेटी ने मानवसेवा के लिए रक्तदान एवं समाजसेवा करने का भी संकल्प भी दोहराया। साथ ही समाज मे समाजिक बुराईयो को दुर करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संस्था के सर्वश्री सिराज तन्हा, शाकिर अली रुबी, मोहम्मद हुसैन पाकिजा, जुबेर निजामी, अरशद मुगल, ईरषाद मंसुरी, सादिक अली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post