खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कंचनपुर के जवान के शहीद होने पर शोक संवेदना व्यक्त की! khnij vikas nigam ke adhyaksha shree jaiswal ne kanchanpur ke jwan ke shid hone par sok sanvedna vyakta ki

 

बालाघाट - मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल ने वारासिवनी तहसील के ग्राम कंचनपुर-संरडी के भारतीय सेना में पदस्थ जवान श्री शुभम रहांगडाले के शहीद होने पर शोक संवेदना की है।





श्री जायसवाल ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा है कि आज देश ने अपना एक वीर जवान खो दिया है। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा। शुभम के परिवार को शासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जायेगा। दुख की इस घड़ी में जिले की जनता शुभम के परिवार के साथ खड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post