भाजपा ने खकनार से शुरू किया जनसंपर्क
कासडेकर ने बुजूर्गों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद पाटिल ने संभाली कमान
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर ने खकनार से जनसंपर्क की शुरूआत की। आज सुबह 9 बजे कासडेकर और भाजपा के पदाधिकारी खकनार पहुंचे। बाजार क्षेत्र से जनसंपर्क शुरू किया। ढोल, ताशों के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी नारे लगाते हुए निकले। श्रीमती सुमित्रा कासडेकर ने घर-घर जाकर जनता से वोट मांगे। बुजूर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने प्रत्याशी कासडेकर की आरती उतारी। लोगों ने स्वागत, सत्कार किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी कमान संभाली। लगभग दो घंटे में पूरे गांव में प्रचार के लिए कासडेकर और पदाधिकारी हर एक घर में गए और भाजपा की उपलब्धियां बताई।
जनसंपर्क के दौरान रामदास शिवहरे, ज्ञानेश्वर पाटिल, विजय गुप्ता, रतिलाल चिल्लात्रे सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की। जनता से लगातार संपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। जनसंपर्क के दौरान जनपद अध्यक्ष निर्मला प्रकाश जावरकर, मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, सेक्टर प्रभारी भावगत महाजन, महामंत्री प्रवीण पाटिल, सह प्रभारी गणेश महाजन, वरिष्ठ कार्यकर्ता किशन पितिया, ओम चोकसे, सतीष देशमुख, जयसिंहपुरा पूर्व उपसरपंच जगन तायड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
पाटिल ने बताया सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में खकनार से भाजपा ने जनसंपर्क की शुरूआत कर दी है। पूरे विधानसभा के एक-एक गांव और घरों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे। चुनाव के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। शिवराजसिंह चौहानजी को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए जनता आतुर है। वोटों के दुगने अंतर से सुमित्रा कासडेकर की जीत होगी।
Tags
burhanpur