31 अक्टूबर तक विद्यार्थियों के नामांकन की जानकारी दर्ज करने के निर्देश | 31 october tak vidhyarthiyo ke namankan ki jankari darj karne ke nirdesh

31 अक्टूबर तक विद्यार्थियों के नामांकन की जानकारी दर्ज करने के निर्देश

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - माध्यमिक शिक्षा मंडल मंडल से मान्य विद्यालयों में नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 30 सितंबर तक तिथि निर्धारित की गई थी। विद्यालय में प्रवेशित प्रत्येक विद्यार्थी के नामांकन की जानकारी मंडल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर 31 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाईन दर्ज करना सुनिश्चित करें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने समस्त हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों से कहा कि मंडल की परीक्षा के लिए केवल वहीं विद्यार्थी आवेदन कर सकेगा, जिसका विद्यालय द्वारा ऑनलाईन नामांकन कराया गया है। ऑनलाईन जानकारी दर्ज करने में आने वाले कठिनाई के लिए मंडल के हेल्पलाईन नंबर 18002330175 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News