स्थाई वारंटीयों पर शाहपुरा पुलिस की 1 और बड़ी कार्यवाही 4 वारंटी गिरफ्तार | Sthai warrantyo pr shahpur police ki 1 or badi karyavahi

स्थाई वारंटीयों पर शाहपुरा पुलिस की 1 और बड़ी कार्यवाही 4 वारंटी गिरफ्तार           

स्थाई वारंटीयों पर शाहपुरा पुलिस की 1 और बड़ी कार्यवाही 4 वारंटी गिरफ्तार

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा  स्थाई वारंटीयों की धरपकड़ हेतु  अभियान चलाए जाने पर माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय शाहपुरा के उचित मार्गदर्शन में थाना  प्रभारी  शाहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष से लगातार फरार स्थाई वारंटियों  अपराध क्रमांक 684/ 15 के वारंटी सेम सिंह पिता कत्तू गोंड निवासी दलका सरई, अप. क्र. 445/14 के वारंटी डीमक लाल पिता राम लाल साहू उम्र 35 साल निवासी बिलगाव, अपराध क्रमांक 494/14 के वारंटी राम सिंह   पिता श्यामलाल गोंड उम्र 35 साल निवासी अमाही देवरी, अपराध क्र. 412/14 के वारंटी पूरन पिता लक्ष्मण तेक़ाम उम्र 32 साल निवासी मगर टगर को गिरफ्तार कर करने मे सफलता प्राप्त की है उक्त सभी  वारंटियों को माननीय न्यायालय शाहपुरा पेश किया गया थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा प्रभार संभालते ही  काफी लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तथा स्थाई वारंटियों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया, प्रधान आरक्षक दामोदर राव, जुबेर अली ,  विपिन जोशी, चंद्रशेखर चौबे, प्रदीप मिश्रा, संतोष यादव , आरक्षक आदित्य शुक्ला , पंकज सिंह , श्याम तिवारी, रामरतन मार्को , चालक आरक्षक विजय दीक्षित  की मुख्य भूमिका रही

Post a Comment

Previous Post Next Post