विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदों पर फिरेगी आप पार्टी की झाड़ू
आप बिगाडेंगी भाजपा और कांग्रेस का समीकरण उपचुनाव में आम आदमी पार्टी दिखाएगी अपना जलवा केजरीवाल होंगे स्टार प्रचारक
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नेपानगर विधानसभा सहित मध्यप्रदेश की सभी रिक्त विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। जिसके लिए प्रत्याशियों की खोजबीन पार्टी स्तर पर शुरू कर दी गई है। पार्टी के जिम्मेदारों की माने तो भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही पार्टी अपने पत्ते खोलेगी। और पूरी ताकत के साथ जीत भी हासिल करेगी। यह बात एक प्रेसवार्ता में नेपानगर विधानसभा प्रभारी व आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने कही।
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नेपानगर विधानसभा प्रभारी संजेश शर्मा ने अपने निवास स्थान पर एक प्रेसवार्ता ली जिसमें उन्होंने आप पार्टी द्वारा उपचुनाव के लिए बनाई गई रणनीति का खुलासा किया। श्री शर्मा ने बताया कि नेपानगर विधानसभा सहित प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। जिसके लिए पार्टी ने गाईडलाईन तय कर ली है। नेपानगर में कांग्रेस और भाजपा द्वारा आमजनता के साथ जो छल किया गया और उपचुनाव जैसे हालात पैदा किए गए हैं। उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। दोनों ही दलों ने खरीद फरोख्त की इस गंदी राजनीति से जनता भली भांति वाकिफ हो चुकी है। उपचुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। जनता की इसी भावनाओं का सम्मान करते हुए आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है।जिस प्रकार भाजपा की प्रत्याशी को भाजपा कार्यकता ही हजम नहीं कर पा रहे हैं, उसी प्रकार कांग्रेस को मौका देने के बाद भी जनता के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर उन्हें दोबारा मौका देने के मूड में नहीं है। अब जनता के लिए तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी लेकर आ रही है, पार्टी ने जनता के भावनाओं का सम्मान करते हुए, उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेगी। विधासभा क्षेत्र में आप पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। जिसके आधार पर पार्टी को निश्चित ही जीत हासिल होगी। और आप पार्टी अपने चुनाव चिन्ह झाड़ू का जलवा भिखेरने के लिऐ दिल्ली कि तर्ज़ पर केजरीवाल के मार्ग दर्शन से चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है। अरविंद केजरीवाल के आने के संकेत मिलते ही आप के कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है।
अरविंद केजरीवाल आऐंगे नेपानगर होंगी आमसभा
नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहमति मिल चुकी है। श्री शर्मा ने बताया कि सहमति मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश है। हम पूरी ताकत के साथ अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगे और जीत भी हासिल करेंगे। और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
Tags
burhanpur