थाना ठेमी से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार | Thana themi se farar sthai warranty ko kiya giraftar

थाना ठेमी से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार

थाना ठेमी से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार

नरसिंहपुर (संतोष जैन) - फरार स्थाई वारंटी को ठेमी थाना प्रभारी एस.एल झारिया एवं पुलिस थाना ठेमी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है जो 2 साल से फरार चल रहा था 

*नरसिंहपुर जिले में चलाए जा रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटीओं की तामीली हेतु विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी नरसिंहपुर*

*एवं एस.डी.ओ.पी. गोटेगांव ---पी.एस. बालरे गोटेगांव, के दिशा निर्देश अनुसार ठेमी थाना प्रभारी एस.एल झारिया द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी महोदय प्रथम श्रेणी नरसिंहपुर के प्रकरण क्रमांक 0222/18 धारा  279,337,338,भादवि के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी शेख जुम्मन पिता शेख इलाही खान उम्र 40 साल निवासी आनंद नगर जबलपुर थाना अधारताल जबलपुर जो करीब 2 साल से उक्त प्रकरण में फरार था।*

 *आज थाना प्रभारी निरीक्षक एस .एल. झरिया थाना ठेमी की टीम प्रधान आरक्षक 118 सतीश राजपूत, आरक्षक 642 रोहित, आरक्षक 693 अभिषेक पटेल, ने फरार स्थाई वारंटी घर से गिरफ्तार कर स्थाई वारंटी को तामील करने में सफलता प्राप्त की है।*

गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है श्रीमान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महोदय नरसिंहपुर के प्रकरण क्रमांक 880/2006 धारा 457,380 भादवि के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जीवन पिता तुलसीराम कहार उम्र 48 साल निवासी डोलाबाबा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंटीओं  की तामील करने बाली पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की

Post a Comment

0 Comments