स्थाई वारंटी को पकडने मे थाना गणपति नाका पुलिस को मिली सफलता | Sthai warranty ko pakadne main thana ganpati naka police ko

स्थाई वारंटी को पकडने मे थाना गणपति नाका पुलिस को मिली सफलता

स्थाई वारंटी को पकडने मे थाना गणपति नाका पुलिस को मिली सफलता

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा तीन बार स्थाई वारंट जारी हो चुके हैं। जिला बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा वारंट तामीली पर 2,000 रुपये  से 10,000 रुपये तक का ईनाम घोषित किया गया है। जिसके चलते स्थाई वारंटियों को पकडने मे एक के बाद एक सफलता मिलती जा रही है।  

स्थाई वारंटी रमाकांत पिता जानकीराम महाजन निवासी मालीवाडा बुरहानपुर विगत छः वर्षों से धारा 138 एन आई एक्ट मे फरार चल रहा था। दिनांक 16/09/2020 को मुखबिर द्वारा पता चला कि आरोपी रमाकांत शाहपुर बस स्टैंड पर है, जो संभवतः महाराष्ट्र भागने की फिराक में है। खबर पर भरोसा करते हुऐ थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा टीम का गठन कर तुरंत शाहपुर रवाना किया गया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की जिसे टीम द्वारा हाईवे तिराहा थाना शाहपुर से गिरफ्तार किया गया।

टीम में सउनि नवाब अली, आरक्षक राजकुमार एवं आरक्षक पवन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post