प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढा - सांसद चौहान | Pradhan mantri narendra modi ke netratav main desh ka samman bada

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढा - सांसद चौहान

सांसद चौहान ने युवा स्वाभिमान यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढा - सांसद चौहान

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आज युवा मोर्चा ने ग्राम गुलाई से युवा स्वाभिमान यात्रा की हुंकार भरी है। सामाजिक जीवन में युवाओं का सम्मान बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का गौरव, स्वाभिमान, आत्मसम्मान बढ़ा है। कोरोना संक्रमण ने पूरे विश्व की कमर तोड़ दी, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश मजबूती के साथ खड़ा है। 6 माह तक गरीबों की चिंता सरकार ने की। 80 प्रतिशत आबादी को 5 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से अनाज दिया और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 1 रुपए किलो गेंहूं चावल दे रहे हैं। 6 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढा - सांसद चौहान

यह बात सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने ग्राम गुलई में भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्वाभिमान यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही। सांसद चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण देश में रेल सेवा, उद्योग बंद रहे, लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों को राहत देने के लिए ईमानदारी से काम किया। किसानों ने पीएम किसान योजना में प्रिमियम का पैसा जमा किया था। यह रुपया कमलनाथ सरकार ने जमा नहीं किया। बीमा का पैसा किसानों को नहीं मिला, लेकिन जैसे ही शिवराज मुख्यमंत्री बने केले का रुपया किसानों को दिलाया। कांग्रेस ने सपने दिखाए, लेकिन पूरे नहीं किए। घोषणा पत्र में कर्ज माफ करने सहित कई वादे किए। राहुल गांधी ने कहा था सरकार बनने के 10 दिन बाद किसानों का कर्ज माफ करेंगे, कर्ज माफ नहीं हुआ। किसान डिफाल्टर हो गए। उनकी सूची पंचायतों में लगा दी गई।


भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने कन्यादान योजना में कन्या को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। सामूहिक विवाह हुए परंतु 51 हजार नहीं मिले। इसके लिए प्रमाण मांगें जाने लगे। पूर्व विधायक सुमित्रा कासडेकर का एक काम कमलनाथ सरकार ने नहीं किया। वह बार-बार भोपाल के चक्कर लगाती रही। भाजपा में आते ही उनकी अस्पताल की मांग पूरी हो गई। कईं रोडो की स्वीकृति हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढा - सांसद चौहान

पूर्व महापौर अनिल भोंसले ने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं। चुनाव में वह वादे तो बहुत करते हैं, लेकिन एक पर भी अमल नहीं किया जाता।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुश्री मंजू दादू, डॉ.मनोज माने, गजराज राठौर, किरण पाटिल, गजेन्द्र पाटिल, पिंटू जाधव, अनिल राठौर, अरुण पाटिल, संजय पाटिल, संदीप परिहार, सौरब पाटिल, विनोद पाटिल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

तिलक लगाकर यात्रा को रवाना किया

सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश्वर पाटिल सहित अन्य युवाओ को तिलक लगाकर रवाना किया। गुलाई, हसीनाबाद सहित अन्य गांवों में यात्रा पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद सहित अन्य पदाधिकारियो ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। योगेश्वर पाटिल ने बताया इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं तक पहुंचना है। युवा केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे। बाइक से विधानसभा के सभी गांवो में जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments