प्रधानमंत्री मोदीजी ने मोदी सरकार बनने के बाद अपना जन्मदिन हमेशा सेना के जवानों के बीच मनाया है: सासंद
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - देश के सबसे सफल एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को हैं, वे 70 वर्ष होंगे प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपना जन्मदिवस कभी समारोह के रूप में नही मनाया, वे अपना जन्मदिवस सेना के उन जवानों के बीच मनाते हैं, जो सीमा पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान हथेली पर लेकर दुर्गम स्थानों पर अपनी सेवाएं देते हैं, साथ ही मोदीजी ने दीपावली भी घर ना मनाते हुए जवानों के साथ मनाई हैं। कोरोना महामारी के चलते जिस मजबूती से बीमारी का मुकाबला किया, वह केवल मोदीजी के नेतृत्व ने किया है। उनका जीवन सेवा करने मे बित रहा है, इसलिये भाजपा ने उनका 70 वा जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप मे मनाने का संकल्प लिया है। उपरोक्त उद्बोधन नगर की हृदय स्थली गांधी चौक मे स्थित महात्मा गांधी जी चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने व्यक्त किये।
उसी संकल्प के तहत 14 सितम्बर से 20 तक मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उन कार्यक्रमो का श्रीगणेश आज गांधी चौक मे सफाई अभियान की शुरुआत के रूप मे सांसद के करकमलों से किया गया हैं। इस अवसर पर स्वछता के क्षेत्र मे बुरहानपुर का नाम देश मे 14 एवं प्रदेश मे 3 नम्बर पर आने से नगर की जनता के साथ निगम के सफाई कर्मचारियों एवम अधिकारियों को धन्यवाद दिया। श्री मोदीजी की कार्यो की तुलना करते हुए कहा कि, विश्व मे एक मात्र भारत ऐसा देश है, जिसने लॉक डाउन मे देश की 80% जनता को मुफ्त मे दिवाली तक राशन देने के आदेश दिए हैं, सांसद ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आप सभी कार्यकर्ता मिलकर इस सप्ताह को जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवं सेवा सप्ताह के प्रभारी अनिलभाऊ भोसले के साथ अन्य बनाये गए प्रभारियों को सहयोग करते हुए फल वितरण, रक्तदान, वृक्षारोपण कार्यकर्मो को सफल बनावे। इस अवसर पर दिलीप श्रॉफ, ज्ञानेश्वर पाटिल, जगदीश कपूर, लक्ष्मण महाजन, गजेंद्र पाटिल, संदीप मुंशी, मनोहर महाजन, अशोक कुरील, लक्खु पार्षद, विट्ठल खोसे, चंदू पितले, मोहन भुजबल, दिनेश चौधरी, हिदायत उल्ला , फयाद भाई, रहमान भाई, करुणा भट्ट,साधना पवार,संध्या कदवाने, उमा कपूर,किरण रायकवार, संगीता पगारे आदि के साथ सेकड़ो की संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments