पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है: पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आज भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बुरहानपुर के नेपानगर में मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) सहित पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन सुना। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्रेरक मार्गदर्शन से करोड़ों कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया है। हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत पवित्र दिन है। आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही पवित्र दिन है। आज महामानव देवपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म हुआ था। आज भाजपा जो कुछ भी है, उनकी प्रेरणा से ही है। वे भारतीय संस्कृति के उपासक थे, उन्होंने अपना जीवन देश के लिए न्योछावर किया। पंडित जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका अपना कोई निजी परिवार नहीं था, यह सम्पूर्ण भारत ही उनका परिवार था। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने बचपन से ही भारत माँ की उपासना प्रारम्भ कर दी थी। वे देशभक्त थे, कुशल संगठक थे और प्रखर राष्ट्रवादी थे। उनकी प्रेरणा से हम मध्यप्रदेश की गरीब जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम पं. जी के चरणों में इस संकल्प के साथ प्रणाम करते है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण और राष्ट्र सेवा करेंगे और प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली और सशक्त भारत के निर्माण में हरसंभव योगदान देंगे।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीनदयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
इस अवसर पर नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, श्रीमती मधु चौहान, नरहरी दीक्षित, दुर्गेषसिंह ठाकुर लल्ला, मंडलाध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, संतोष राखोडे, मनोज माहेश्वरी, जज्ञानेश्वर महाजन, विनोद तिवारी, सचिन गोपाल, नरेश वारूले, रमेश कैथवास, मालगुजार, सुनिता वाजपेयी, राजेश गर्ग, सचिन भोपाल सहित पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Tags
burhanpur