कृषि उपज मंडी में मंगलवार से समस्त कृषि उपज का नीलम कार्य प्रारंभ होगा
धार (गणेश खेर) - केंद्र अध्यादेश 2020 एवं मध्यप्रदेश शासन के मॉडल मंडी एक्ट के होने वाले प्रभाव को व्यक्तिगत रखते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के आह्वान पर अपनी मांगों के निराकरण के संबंध में दिनांक 3.9.2020 से कर्मचारी अधिकारी संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी। माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संगठन की मांगों के निराकरण हेतू संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के पत्र दिनांक 7.9.2020 के अनुसार शासन द्वारा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगें माने जाने संबंधित आश्वासन दिए जाने के फलस्वरुप अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति धार में दिनांक 8.9.2020 मंगलवार से समस्त कृषि उपज का नीलाम कार्य प्रारंभ होगा।