कोरोना को परास्त कर खुशी-खुशी लोटे अपने घरो को | Corona ko parast kr khushi khushi lote apne gharo

कोरोना को परास्त कर खुशी-खुशी लोटे अपने घरो को 

आमजनो से माॅस्क लगाने, सोषल डिस्टेन्सींग का पालन करने का किया आह्वान 

कोरोना को परास्त कर खुशी-खुशी लोटे अपने घरो को

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - सोमवार को जिला चिकित्सालय के आइसोलेषन वार्ड से 7 व्यक्तियों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी मिली। सभी व्यक्तियों ने स्वस्थ्य होकर घर जाने पर खुषी जाहिर की। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से नाक और मुंह पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने का संदेष दिए। स्वस्थ्य होकर छुट्टी मिलने वालों में अन्नपूर्णा भटोदरा 65 वर्ष, गीता चैहान 30 वर्ष, शांतिलाल वाणी 73 वर्ष, जयंतीलाल 55 वर्ष, श्रीमती आषा दिनेष 52 वर्ष, नरेन्द्रसिंह 63 वर्ष एवं गुड्डू बामनिया 50 वर्ष थे। उक्त सभी का घर जाने पर अस्पताल स्टाॅफ ने भी तालियां बजाकर और आवष्यक सावधानियां बरतने की जानकारी देकर सभी को विदा किया। कोविड -19 आइसोलेषन वार्ड से छुट्टी होने पर सभी ने समस्त जिलेवासियों का आह्वान करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सोषल डिस्टेन्सींग का पालन करने तथा थोडे-थोडे समय में हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर आइसोलेषन में तैनात डाॅक्टर्स, नर्सेंस, अन्य स्टाॅफ उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments