आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की घोषणा रियाज फारूक खोकर बनाए गए जिला अध्यक्ष
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी गोपाल राॅय की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की सहमति से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय की अनुशंसा पर बुरहानपुर जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता रियाज फारूक खोकर को बुरहानपुर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। निश्चित ही आने वाले समय में बुरहानपुर जिले का संगठन तेज रफतार से बढ़ेगा और आम आदमी पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला कार्यकारिणी समर्पित होकर कार्य करेगी।
जिला अध्यक्ष शहरी रियाज फारूक खोकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण वसंतराव पाटिल जिला उपाध्यक्ष संजेस शर्मा एवं शरीफ शालीमार, जिला संगठन मंत्री शेख वसीम, जिला सचिव श्रीमती सीमा साल्वे, जिला सहसचिव निलेश बाविस्कर एवं अन्य लोंगो को पद दिये गए।
Tags
burhanpur