जिले में अब तक 41 इंच से अधिक वर्षा | Jile main ab tak 41 inch se adhik varsha

जिले में अब तक 41 इंच से अधिक वर्षा


रतलाम (युसूफ अली बोहरा) - जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 21 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे तक करीब 1034.1 मिलीमीटर (41 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जावरा में 10 मिलीमीटर, पिपलौदा में 40 मिलीमीटर, बाजना में 36 मिलीमीटर, रावटी में 13.2 मिलीमीटर तथा सैलाना में 37 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 1595.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Post a Comment

0 Comments