23 हजार से अधिक सदस्यों के नाम हटाए | 23 hazar se adhik sadasyo ki naam hataye

23 हजार से अधिक सदस्यों के नाम हटाए


डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत जिले में पात्र परिवारों के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाए जाने का कार्य खाद्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। अब तक जिले भर में जहां 24906 परिवारों के नाम राशन प्राप्त करने के लिए जोड़े जा चुके हैं वहीं 18841 अपात्र सदस्यों के नाम हटाए जा चुके हैं। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पात्र परिवारों को जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाए जाने का कार्य लगातार जारी है। 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में जोड़े गए कुछ परिवारों को पात्रता पर्ची का वितरण भी किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर पात्रता पर्ची का वितरण किया जाएगा।

सबसे अधिक डिंडौरी जनपद क्षेत्र से हटाए गए सदस्यः खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले भर में 18841 अपात्र सदस्यों के नाम पोर्टल से हटाए जा चुके हैं। बताया गया कि हटाए गए सबसे अधिक 3993 अपात्र सदस्य डिंडौरी जनपद अंतर्गत शामिल हैं। जनपद अमरपुर में 1360, करंजिया 1862, समनापुर 2587, बजाग 2848, मेहंदवानी 2485 व शहपुरा अंतर्गत 2972 सदस्यों के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद डिंडौरी क्षेत्र से 522 और नगर परिषद क्षेत्र शहपुरा अंतर्गत 212 सदस्यों के नाम हटाए गए हैं।

सबसे अधिक बजाग में जोड़ गए परिवार

नए पात्र परिवारों को जोड़ने का कार्य भी लगातार जारी है। अब तक जिले भर में कुल 24906 नए परिवारों के नाम जोड़े जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र बजाग में सबसे अधिक 4896 परिवारों के नाम राशन के लिए जुड़े हैं। जनपद डिंडौरी अंतर्गत 4184, अमरपुर में 1549, शहपुरा 3001, समनापुर 2257, करंजिया 3873 व मेहंदवानी अंतर्गत 4098 नए परिवार के नाम जोड़े गए हैं। वहीं नगर परिषद क्षेत्र डिंडौरी में 652 और नगर परिषद शहपुरा क्षेत्र में 396 नए पात्र परिवार पोर्टल से जोड़े गए हैं। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक 24906 नए परिवारों को जोड़ा गया है और 18841 सदस्यों के नाम हटाए गए हैं। पात्र परिवारों के नाम जोड़ने और अपात्र सदस्यों के नाम हटाने का कार्य लगातार जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News