राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मे सभी नियुक्तियां वैधानिक - सुरेश चौकसे | Rashtriya majdoor congress main sabhi niyuktiya vaidhanik

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मे सभी नियुक्तियां वैधानिक - सुरेश चौकसे

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मे सभी नियुक्तियां वैधानिक - सुरेश चौकसे

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - 27 अगस्त गुरुवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश चौकसे ने प्रेस विज्ञप्ति में बतलाया की भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामीनाथ जायसवाल इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनकी नियुक्ति श्रीमति सोनिया गांधी जी  की सहमति से हुई है । स्वमीनाथ जायसवाल जी ने  म प्र कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी की सहमति से जे पी बामनिया जी को इंटक के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है । जे पी बामनिया जी ने मुझे धार जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है और मेरी बात प्रदेश अध्यक्ष  से हुई है उन्होंने बताया कि मैने धार जिले में सुरेश चौकसे के अलावा किसी की नियुक्ति नही की है। प्रदेश अध्यक्ष बामनिया ने भी बतलाया कि जो नियुक्तियां की गई सभी  वैधानिक हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post