राम जन्म भूमि पूजन को ऐतिहासिक दिन के रुप में मनाया | Ram janm bhumi pujan ko etihasik din ke roop main manaya

राम जन्म भूमि पूजन को ऐतिहासिक दिन के रुप में मनाया 

राम जन्म भूमि पूजन को ऐतिहासिक दिन के रुप में मनाया

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि का  पूजन या गया इसी उपलक्ष्य में पीथमपुर नगर पालिका क्षेत्र  मैं  जगह जगह  दोपहर से लेकर  देर रात तक  कार्यक्रमो का आयोजन  होता रहा ।क्षेत्र के सभी मंदिरों पर दीप प्रज्वलित किए गए दीपमाला से स्वास्तिक व श्री राम की झांकी एवं श्री राम का नाम प्रदर्शित किया गया । हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिवाजी प्रतिमा पर 1100 दीपक लगाकर हर्ष व्यक्त किया गया। यहां पर कार सेवा में सम्मिलित होने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संजय वैष्णव अशोक पटेल सरदार जसवंत सिंह राजकुमार शर्मा चंद्रकांत   नोवदे संग्राम सिंह राजे भोसले   सी डी पाटिल गुड्डू अगाल लाखन सिंह, बलदेव विश्वकर्मा काशीनाथ भाऊ सूरजमल शर्मा पूर्व पार्षद संध्या शर्मा आदि  द्वारा आयोजन किया गया  धन्नड़ खुर्द वार्ड नंबर 02 अग्रवाल कालोनी में राम मंदिर पर सभी कालोनी वासियों  ने महाआरती की गई।आरती में कालोनी वासी सभी बड़े बुजुर्ग , उपस्थित रहे।राम मंदिर को दीपो से सजा दिया गया ।मोमबतीयो से जय श्री राम लिखा गया । नगर वासियों में अयोध्या में  पियुष सोनार (मराठा ) रविन्द्र तवंर, जितेन्द्र सेन,सोनु मराठा,विशाल तोमर,अनिल चौहान , राजपाल परिहार उपस्थित थे।

राम जन्म भूमि पूजन को ऐतिहासिक दिन के रुप में मनाया

इंडस टाउन में भी रमेश चंद्र मिश्रा जगमाल सिंह पवार रमेश तिवारी जेपी द्विवेदी आर के वालिया डीके शर्मा आकाश शर्मा विनोद वर्मा अनिल कुमार गोयल अमरेश शर्मा अरुण सिंह एसपी पटेल सहित आदि उपस्थित थे ।


हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पूर्व पार्षद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम पाटीदार के नेतृत्व में महा आरती का आयोजन किया गया जहां मंदिर में रंगोली से सजाया गया महा आरती का आयोजन किया गया।


मनमानी कॉलोनी मंदिर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी द्वारा महा आरती की गई या काफी तादाद में लोग  उपस्थित थे। एनएसयूआई के धार जिला महासचिव पीयूष मिश्रा गौरव पांडे सौरभ शुक्ला सहित काफी तादाद में युवा उपस्थित थे।

इंडस टाउन में महिलाएं भी काफी तादाद में उपस्थित थी प्रमुख रूप से शीला तिवारी सुनीता मिश्रा पूनम द्विवेदी आरती शर्मा रानी ओझा प्रगति पारीक श्री मति  डीके शर्मा  काफी तादात में महिलाएं  उपस्थित थी।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर सी राम दरबार मंदिर  पर दीपोत्सव का आयोजन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया। प्रमुख रूप से निलेश चौधरी उपस्थित थे।

छत्रछाया कॉलोनी राम रामेश्वर मंदिर पर  सुभाष जायसवाल मित्र द्वारा दीपोत्सव द्वारा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोहित मेवाड़ा ने भी आरती में भाग लिया। नगर पालिका क्षेत्र के कई घरों पर भी दीप जलाए गए एवं आतिशबाजी  देर रात तक चलती रही।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News