पारंपरिक रूप से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व | Paramparik roop se manaya gaya rakshabandhan parv

पारंपरिक रूप से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

पारंपरिक रूप से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - सावन पूर्णिमा पर भाई बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले भर में पांरपरिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया जा रहा है। घरों में बहनों ने भाइयों के हाथ पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। पर्व पर कोविड संक्रमण का प्रभावी असर दिखा। सभी आमजन मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले। बहनों ने भाइयों को राखी के साथ मास्क भी उपहार स्वरूप भेंट किए। 

पारंपरिक रूप से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

सोमवार तड़के से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई। नन्हेें मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगे नए कपड़े पहनकर बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने रक्षासूत्र बांधने के साथ माथे पर दीर्घायु को टीका लगाया। लंबी उम्र की कामना की। भाइयों बहनों को उपहार भेंट किए। बाजार में लाॅकडाऊन के चलते सन्नाटा छाया रहा।

Post a Comment

0 Comments