कईं संघर्षों के बाद आया यह दिन: भाजपा जिलाध्यक्ष लधवे | Kai sangharsho ke baad aya yah din

कईं संघर्षों के बाद आया यह दिन: भाजपा जिलाध्यक्ष लधवे

भाजपा कार्यालय परिसर में हुआ पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण, भाजपा नेता, पदाधिकारी हुए शामिल

सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चला लाइव प्रसारण

कईं संघर्षों के बाद आया यह दिन: भाजपा जिलाध्यक्ष लधवे

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) अयोध्या (अवधपुरी) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन किया। इस दौरान सुंदर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय परिसर में पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ। जिसे देखने, सुनने के लिए जिले के भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि ये शुभ अवसर कईं संघर्षों के बाद आज यह दिन आया है, कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन हो सका। देश ही नहीं पूरा विश्व राममय हो गया है। 


लाइव प्रसारण एलईडी लगाकर नवीन भाजपा कार्यालय भवन में किया गया। इस दौरान सुंदरकांड हुआ। साथ ही आरती भी की गई। सभी ने दो घंटे तक अयोध्या में चल रही गतिविधियां देखी और लाइव भाषण सुना। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, रामदास शिवहरे, मंजू दादू, विजय गुप्ता, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, युवराज महाजन, दिलीप श्रॉफ, जगदीश कपूर, ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदीप जाधव, राजू पाटीदार,मनोज तारवाला, मधुभाई पटेल, राजू शिवहरे, मुकेश शाह, किशोर पाटिल, किशोर नाना पाटिल, रमेश पाटीदार, वीरेन्द्र तिवारी, योगेश्वर पाटिल, मनोज माने, करुना भट्ट, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। आभार रतिलाल चिल्लात्रे ने माना। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया, 2 गज की दूरी ओर मास्क है जरूरी।

Post a Comment

Previous Post Next Post