चरणबद्ध आंदोलन: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कियोस्क विद्युत मंडल का किया घेराव शनिवार को महाश्वेता एवं महानंदा विद्युत मंडल झोन पर होगा प्रदर्शन
उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन को जारी रखते हुए शुक्रवार को कभी विद्युत मंडल का घेराव किया गया और गरीबों के यहां आ रहे हजारों रुपए के बिलों को सुधारने की मांग की गई इस दौरान सैकड़ों आम जन द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ गुस्सा देखने को भी मिला
कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया की शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद पार्क पर एकत्रित हुए जिसके पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के यहां पहुंचाए जा रहे हजारों रुपए के बिल के विरोध में बिजली के बिलों को माफ करने एवं कम करने के लिए चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत नारेबाजी करते हुए सांदीपनि नगर स्थित कियोस्क विद्युत मंडल पर पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी जनों ने जमकर प्रदर्शन किया शनिवार को भी दोपहर 2:00 सभी कांग्रेसजन शहीद पार्क पर एकत्रित होकर महानंदा नगर जोन एवं महाश्वेता नगर विद्युतमंडल झोन पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे आज प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष कमल पटेल पूर्व सभापति आजाद यादव कैलाश बिसेन पार्षद माया त्रिवेदी पार्षद पूर्व पार्षद रवि राय बीनू कुशवाह कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल गोविंद गुरु मुकेश यादव सुनील कछ्वाय पार्षद सपना सांखला लालचंद भारती नाना तिलकर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक उदयलाल राजकुमार खलीफा वरुण शर्मा शिव लश्करी विजय यादव दिपक मेहरे जितेंद्र सांखला बबलू खींची आशोक भाटी भरत आंजना हाजी सैयद इकबाल हाफिज कुरेशी पार्षद आत्माराम मालवीय आनंद मीणा सुधीर सांखला देवव्रत यादव रवि भदोरिया राज चौहान राहुल गहलोत बबलू पठान सोनिया ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे।
Tags
ujjen