मेक्रो विज़न एकेडमी में 74वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिले की सुपरिचित संस्था मेक्रोविज़न एकेडमी, बुरहानपुर में 74वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य जसवीर सिंह परमार ने जानकारी दी कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ऑल इज वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डाक्टर्स डॉ. शांतनु कुमार साहू, डॉ. राजेश हिंगवे, डॉ. विवेक अवस्थी, डॉ. दुष्यंत रघुवंशी, डॉ. प्रशांत तायड़े के करकमलों द्वारा झंडावंदन किया गया। इसके पूर्व इन सभी डॉक्टर्स का भारतीय परम्परानुसार तिलक लगाकर तथा शाल, श्रीफल से उप प्राचार्य मोनिका अग्रवाल, विभा जेटली, शीतल पोपली, संतोष सिलोरिया, विजय सुखवानी के द्वारा सम्मानित किया गया। झंड़ावंदन के पच्छात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन और आभार गौरव छाबड़ा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संचालक आंनद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजुषा चौकसे, प्राचार्य जसवीर परमार, अंतरा चौकसे, डॉ.सुबोध बोरले तथा एकेडमी का समस्त स्टाफ पूर्णतया सोसल डिस्टेंसिग के साथ मौजूद था।
Tags
burhanpur