उडद फसल में येलो मोजेक के प्रभाव को लेकर कृषि विभाग दल ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया | Udad fasal main yelllow mojek ke prabhav ko lekar krishi vibhag dal

उडद फसल में येलो मोजेक के प्रभाव को लेकर कृषि विभाग दल ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया

उडद फसल में येलो मोजेक के प्रभाव को लेकर कृषि विभाग दल ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देषानुसार उप संचालक कृषि केसी वास्केल एवं अधिकारियों के दल द्वारा जिले में उडद फसल में येलो मोजेक के प्रभाव को देखने हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। श्री वास्कले ने बताया की विकासखण्ड च.षे.आजाद नगर व कड्डीवाडा में उडद फसल में कही-कही येलो मौजेक का प्रभाव देखा गया है। येलो मौजेक के प्रभाव को देखते कृषि विभाग के मैदानी आमले डायगनोस्टिक टीम द्वारा किसानो के खेतो में उडद फसल मे येलो मौजेक नही हो सतत भ्रमण कर येलो मौजेक के रोकथाम के उपाय बताये जा रहे है। उन्होनें किसान भाईयों से आह्वान किया है कि उडद फसल में येलो मोजेक के प्रभाव दिखाई देने पर कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिको द्वारा अनुसंषित किटनाषक इमिडाक्लोपिड, थायोमेथोक्जोन, एसिटामाप्रिड, पम्प अलटरनेट स्प्रे करे।

*लायसेंस निलंबन की कार्रवाई*

कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देषन एवं उपसंचालक कृषि केसी वास्केल के मार्गदर्षन में विभागीय अधिकारियों द्वारा यूरिया उर्वरक कमी की षिकायतों के संबंध में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किये गये। निरीक्षण मे पाई गई कमीयों के आधार पर जिले के नानपुर क्षेत्र के 05 एवं भाभरा 01 एवं 01 अलीराजपुर के लायसेंस निरस्त तथा 01 अलीराजपुर का लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। श्री वास्केल ने बताया जिले मे यूरिया उर्वरक का कुल 17100 मेट्रीक टन के विरूद्ध 7932 मेट्रीक टन भंडारण, वितरण 6542 मेट्रीक टन एवं शेष 1392 मेट्रीक टन यूरिया शेष है। जिले उर्वरक की किसी भी प्रकार की कोई कमी नही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post