शाहपुर सफाई कर्मियो को वेतन कम मिलने से हुए आक्रोशित, ज्ञापन देकर जमकर की नारेबाजी | Shahpur safai karmiyo ko vetan kam milne se hue akroshit

शाहपुर सफाई कर्मियो को वेतन कम मिलने से हुए आक्रोशित, ज्ञापन देकर जमकर की नारेबाजी

वाल्मिकी संगठन ने तत्काल करवाया समस्या का निराकरण। सीएमओ ने कहा अगले माह से देंगे 9000 वेतन

शाहपुर सफाई कर्मियो को वेतन कम मिलने से हुए आक्रोशित, ज्ञापन देकर जमकर की नारेबाजी

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - शाहपुर नगर परिषद कार्यालय में आज सफाई कर्मचारियों ने एक घंटा जमकर नारेबाजी की। दरअसल मामला मस्टर मे लगे सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह 6800 रुपए के हिसाब से उनके बैंक खातो मे वेतन का भुगतान किया जाता था। लेकिन इस माह मे 6800 रुपए के बजाय 25 से अधिक कर्मियो के खातो मे 5000 रुपए के हिसाब से श्री श्री सांई इंटरप्राइसेस कंपनी के माध्यम से वेतन डाला गया। कर्मचारियो को इस बात का पता उनके मोबाईल पर मेसेज आने से लगा। जिसे देखकर कर्मचारी अचंभित हो गए। शाहपुर कर्मचारियों ने वाल्मीकि संगठन संस्थापक उमेश जंगाले को जानकारी दी की उन्हे संभवत मस्टर से हटाकर ठेका पद्धति में रख दिया गया है। और इस माह सीएमओ के कहने पर ठेकेदार द्वारा उनके खातो मे कम वेतन डाला गया है। समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उमेश जंगाले शाहपुर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सीएमओ धीरेन्द्र सिकरवार को मामले के संबंध में ज्ञापन देकर तत्काल ठेका पद्धति को बंद करने एवं सफाई कर्मियों को मस्टर में यथावत रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कर्मियो को आक्रोशित और मामला बिगड़ते हुए देख सीएमओ धीरेन्द्र सिकरवार ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा की कर्मियो को ठेका पद्धति में नहीं रखा जा रहा है। बल्कि उनको प्रति माह मे मिलने वाली तनख्वाह 6800 के बजाय 9000 के लगभग बड़ा कर दी जाएंगी। और जो कर्मचारी मस्टर मे पुर्व से लगे है, वह यथावत रहेंगे। जब सीएमओ से सवाल किया गया कि इस माह कंपनी द्वारा 5000 वेतन क्यु डाला गया। तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का वेतन गलती से कम डल गया होंगा। जिसमे सुधार कर पुनः 6800 के हिसाब से वेतन डाल दिया जाएगा। और अगले माह से कर्मियो को वेतन भी बढ़ा कर दिया जाएगा। जिसमे उनको बीमा, ईपीएफ का भी लाभ मिलेंगा। कई लोगो को यह बात हजम नही हुई की 25 से अधिक सफाई कर्मी और 5 वाटर सप्लाय कर्मियो को एक साथ 5000 के हिसाब से गलती से केसे वेतन डाला जा सकता। यदि किसी एक व्यक्ति के साथ ऐसा होता तो समझ आता लेकिन 25 से अधिक कर्मियो को उनके खातो मे कम वेतन डालना समझ से परे है। बता दे की ऐसी ही समस्या वाटर सप्लाय कर्मियो के साथ भी हुई उनके खातो मे भी 5000 रुपए के हिसाब से वेतन डाला गया है। मामले की जानकारी लगते ही भाजपा पार्टी के स्थानीय नेता विनोद चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, सुनील बंड भी सफाई कर्मियो के पक्ष मे शाहपुर परिषद कार्यालय पहुचकर उन्हे हर संभव सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया। संस्थापक उमेश जंगाले ने अपने सख्त लहजे में कहा कि यदि कर्मचारियों को मस्टर से हटाया गया और ठेका पद्धति में रखा गया तो वाल्मीकि संगठन के बैनर तले उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही शाहपुर नगर की सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से ठप करेंगे। साथ ही बुरहानपुर नगर पालिक निगम सहित विभिन्न विभागो मे चल रहे ठेका पद्धति को बंद करवा कर सफाई कर्मीयो को स्थाई रूप से नौकरियो मे भर्ती दिलाई जायेंगी। जंगाले ने कहा की कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण, अन्याय, अत्याचार को वाल्मीकि संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कर्मचारियों की समस्या का तत्काल निराकरण होने और 6800 से 9000 वेतन बडने से उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने वाल्मिकी संगठन प्रमुख, भाजपा नेताओं सहित शाहपुर नगर परिषद अधिकारियो का आभार व्यक्त किया। 

शाहपुर सफाई कर्मियो को वेतन कम मिलने से हुए आक्रोशित, ज्ञापन देकर जमकर की नारेबाजी

इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए कर्मियो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और चेहरे पर मास्क लगाए। इस अवसर पर शाहपुर अध्यक्ष गोविंद चावरे, शुभम जावा, लखन जवरे, आकाश जावे, विनोद चौहान, दिलीप हंसकर, मुकेश चौहान, संजु सारवान सहित बडी संख्या मे कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post