पीथमपुर आगमन पर केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव का किया भव्य स्वागत
कांग्रेस के नेता ने भी किया स्वागत
आखिर कांग्रेस के नेता ने क्या कहा पढ़िए पूरी खबर
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - 10 जुलाईआज शुक्रवार करीब 11:00 बजे पीथमपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया ।जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। पीथमपुर क्षेत्र के हाईवे को नेताओं ने होर्डिंग से पाट दिया l फूल मालाओं से व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । कांग्रेसी भाजपा में आए कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का स्वागत पीथमपुर नगर पालिका सी एम ओं गजेंद्र सिंह बघेल विजय अहीर आदि कर्मचारियों द्वारा किया गया ।पीथमपुर आजाद चौराहा, सागौर कुटी चौराहा सहित कई मंच लगाकर स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव संजय शर्मा प्रकाश धाकड़ मनोज जयसवाल पीथमपुर एवं सागौर मंडल के समस्त भाजपा वरिष्ठ नेता पार्षद गण, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर में मंच लगाकर भव्य ऐतिहासिक स्वागत जोर शोर से किया।
भाजपा वरिष्ठ नेता संजय वैष्णो देवेन्द्र पटेल, प्रकाश धाकड़ अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं मनोज धाकड ने कार्यकर्ताओं से केबिनेट मंत्री के गर्मजोशी से स्वागत किया
नगर के प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा से कोरोना महामारी के चलते भौतिक दूरी का पालन करते हुए एतिहासिक स्वागत किया गया इसी प्रकार भाजपा नेता नीलेश भारती, हंसराज पटेल, मनोज जायसवाल, अमृत जैन, देवीसिंह गौड़, डॉ हेमंत पटेल विक्की शर्मा सुभाष जायसवाल, विजय रघुवंशी, राजेन्द्र रघुवंशी, रणजीत ठाकुर, राजेश पांडे, तेजराम राठौर, बालाराम मीणा, भारत जाटवा, भाजपा नेत्री चंदा खरे, संध्या सूरज मल शर्मा,अमृत रघुवंशी, रणजीत भंडारी, कुंदन पंवार,युवा नेता लक्ष्मीनारायण कामदार, संजय सोनी,शुभम् पाराशर, अर्जुन धाकड, किशोर दईया, नितिन चौहान, नरेंद्र रघुवंशी,विकास पटेल, दीपक बिरला, मलखान सिंह, कालू मारू, अयूब पटेल, प्रभुराम बिरला, कृष्णा पंवार, हरीश पटेल,प्रेम मंडलोई,विक्की शर्मा,उपेंद्र राजावत,राकेश साहू,, राम बिरला आदि ने स्वागत किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद सुरेश पटेल ने भी कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव का स्वागत किया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होती रही। श्री पटेल से मोबाइल पर चर्चा की तो उन्होंने बतलाया कि हमारे उनसे पारिवारिक रिश्ते हैं वह मेरे ऑफिस पर आए और मैंने स्वागत किया इसका मतलब यह नहीं मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।
मैं कांग्रेसी हूं ।कांग्रेसी रहूंगा। मीडिया पर जो प्रचार किया जा रहा है वह केवल भ्रम फैलाना है। यह मेरे विरोधियों का काम है। मंत्री जी से मीडिया ने भी कई सवाल किए।
Tags
dhar-nimad