मेंक्रोविज़न एकेडमी जहां सफलता एक परंपरा है, सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत | Macro vision academy jaha saflta ek prampara hai

मेंक्रोविज़न एकेडमी जहां सफलता एक परंपरा है, सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

मेंक्रोविज़न एकेडमी जहां सफलता एक परंपरा है, सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - अपने परीक्षा परिणामो से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शैक्षणिक संस्था मेक्रोविज़न एकेडमी का सीबीएसई 10 वी का परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट रहा। प्राचार्य जसवीर सिंह परमार के अनुसार कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमे स्नेहा गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। तथा अतिशय जैन 97.8%, आरची गंगराड़े 97%, अथर्व नाटाणी 96.6%,  युविका नागले 96.6%, योगेश टिल्लानी 96.4%, उत्कर्ष पटेल 96.4%, अनुराग दांगी 96.4%, सर्वेश भाटिया 96.2%, श्रजन कटेहल 96.2%, विनय पवार 96%, आलीफिया जसवी 95.8%, विवेक पाटीदार 95.6%, विकाश धांडे 95.4%, अथर्व पाटीदार 95.2%, प्राची सिंह 95% अंक। इसी प्रकार 90% अंको के ऊपर 94 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किये है।  80 से 90% के बीच 156 विद्यार्थी है। तथा 70 से 80% के बीच 66 विद्यार्थी है, एवं 66 से 70% के बीच 22 विध्यार्थी है। प्राचार्य श्री परमार ने जानकारी  दी है कि गणित संकाय में 6 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये है। यह क्रमश: स्नेहा गुप्ता, ओम निगम, अथर्व नाटाणी, अनुराग दांगी, शिवेंद्र प्रजापति, ईशान ओसवाल।


सामाजिक विज्ञान में भी 6 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये है, ये अथर्व नाटाणी, पीयूष दुबे, कृतिका पाटीदार, शिवेंद्र प्रजापति, नमन अग्रवाल, पलक शर्मा।
कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थी स्नेहा गुप्ता, अतिशय जैन, अथर्व तिवारी है।
मेक्रोविज़न में सीबीएसई सिलेबस के साथ साथ प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आई.आई.टी, ए.आई.पी.एम.टी., VITEEE, C.A., C.P.T., CLAT,  N.D.A, N.T.S.E., C.T.S.E., TOEFL हेतु विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है। ज्ञात रहे की मेक्रोविज़न एकेडमी अपने विद्यार्थियों को आधुनिक परिवेश से अवगत कराता रहता है। इस विशिष्ट उपलब्धि पर एकेडमी संचालक आंनद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे ओर कबीर चौकसे तथा उप प्राचार्य मोनिका अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सादुवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post