लायंस क्लब थांदला द्वारा निःशुल्क मास्क का वितरण | Lions club dvara nishulk mask ka vitran

लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क मास्क का वितरण

लायंस क्लब थांदला द्वारा निःशुल्क मास्क का वितरण

थांदला (कादर शेख) - वैश्चिक महामारी कोरोना के चलते नगर की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब पिछले अनेको वर्षो से नगर में सेवा का कार्य अविरल कर रही है इसी सन्दर्भ में आज पुरानी नगर पंचायत थांदला 
के चौराहा पर समस्त पदाधिकारी ने निःशुल्क मास्क का वितरण किया है।
स्मरण रहे कि लायंस क्लब थांदला में जो पदाधिकारी, सदस्य है वो नगर के बुद्धिजीवी एडवोकेट, व्यवसायी, अधिकारी के रूप में विगत अनेको वर्षो से संस्था में रह कर सेवा कार्य  कर रहे है। लायंस बद्रीलाल गुप्ता एक मात्र ऐसे अध्यक्ष है जिन ने अपने कार्यकाल में संस्था में विभिन्न पदों पर रह कर सभी को एक सूत्र में पिरो कर आज लायंस क्लब थांदला एक वट वृक्ष बन कर नगर की सेवा में दृढ़ संकल्पित है।
आज मास्क वितरण में लायन पूनमचंद गादिया, वरिष्ठ अभिभाषक एवम लायन व्यकटेश  रॉय अरोरा, प्रकाश घोड़ावत, उमेश पींचा, कैलाश चंद्र कारा,महेंद्र सोनी, महेंद्र उपाध्याय, दिनकर वाजपेयी, प्रशांत उपाध्याय, युवा सावन गर्ग, ऋषि भट्ट, चिराग जैन, चिराग पींचा, आशिष सिसोदिया, चिराग जैन,श्रीमंत अरोरा आदि ने आज करीब पांच हजार से ज्यादा मास्क वितरित कर नागरिको से शोशल डिस्टेंसिग का पालन करने व अति आवश्यक रूप से कार्य हो तो ही बाज़ार में निकलने की समज़ाइश दी।

Post a Comment

0 Comments