"गुरु पूर्णिमा पर धामनोद नगर में निशुल्क बालिका शिक्षा हेतु ज्ञान का एक दीप जला"
धामनोद (मुकेश सोडानी) - गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धामनोद में वीरांगना कन्या गुरुकुलम् का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती एवं सिख संप्रदाय के दसों गुरुओं का गुरु रुप में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में बालिका शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया इसके साथ ही अंग्रेजी माध्यम में संस्कार युक्त शिक्षा देने वाली संस्था श्रीमद्भगवद्गीता शक्तिपीठ केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा चलाए गए प्रकल्प वीरांगना कन्या गुरुकुलम् की प्रशंसा करते हुए संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजश्री सिंह को स्वयं एवं समाज से तन मन धन का पूर्णत:सहयोग संस्था को प्राप्त होगा ऐसा आश्वासन दिया। संस्था के प्रेरणा स्त्रोत संत गोविंदाचार्य विश्व गीता प्रतिष्ठान रामानुज कोट रामघाट उज्जैन एवं संत श्री श्याम दास पारेश्वर सेवा धाम आश्रम धामनोद उपस्थित थे वहां पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।
Tags
dhar-nimad