अभा ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन | AB brahman samaj mahila morcha ki jila karyakarini ka gathan

अभा ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन

प्रतिभा पंचोली जिलाध्यक्ष, संध्या पांडे जिला महामंत्री नियुक्त

अभा ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - मप्र में ब्राह्मण समाज के संगठन में महिलाओं के सशक्तीकरण, नारी जागरण व महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने व संगठित करने के उद्देश्य से जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त कार्यकारिणी का गठन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा मप्र की प्रभारी पूजा पांडे, प्रदेश संयोजक रंजना मिश्रा के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष  सावित्री तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष पद पर प्रतिभा पंचोली व संध्या पांडे को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा के युवा अध्यक्ष पद पर किर्ती जोशी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर पत्रलता त्रिवेदी भाबरा को मनोनित किया गया। जिला कार्यकारिणी में अन्य कई पदों पर भी मनोनयन किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतिभा पंचोली ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि महिला मोर्च की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर गरिमा दुबे, अमिता जोशी, ज्योति जोशी, उमा नागर नानपुर को मनोनित किया गया। सह जिला महमंत्री पद पर नेहा पाठक, निर्मला पंचोली, हंसा शर्मा जोबट,, जिला प्रवक्ता रचना शर्मा, जिला मंत्री प्रियंका विनित जोशी, सह सचिव दीपा सिहोटा, ममता शर्मा, रेखा जोशी, पूनम उपाध्याय, वंदना जितेंद्र जोशी को मनोनित किया गया। इसी प्रकार संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा, उपसंगठन मंत्री सोनल मूर्ति, कार्यालय मंत्री अर्चना शर्मा, कार्यालय प्रभारी सपना शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा, सह मीडिया प्रभारी प्रियंका जय जोशी, वैष्णवी शर्मा जोबट, सुरभि त्रिवेदी भाबरा, रानू त्रिवेदी नानपुर मनोनित की गई। कोषाध्यक्ष पद पर उषा जोशी, सहकोषाध्यक्ष निर्मला जोशी, प्रचार मंत्री दीप्ति त्रिवेदी, सह प्रचार मंत्री मोनिका जोषी, सांस्कृतिक प्रभारी गरिमा जोशी, सह सांस्कृतिक प्रभारी मधुलिका जोशी, रंजना शर्मा, राजश्री शर्मा, पिंकी नागर नानपुर, ग्रामीण सचिव सुरेखा त्रिवेदी को मनोनित किया गया। महिला मोर्चे द्वारा कोरोना काल की वजह से कार्यकारिणी का समारोह स्थगित किया गया है। आगामी दिनों में शीघ्र ही जिले में महिला मोर्चे की सामाजिक गतिविधियां आरंभ की जाएगी। यह जानकारी मोर्चे की मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा ने दी। जिले में ब्राह्मण समाज महिला मोर्चे की कार्यकारिणी गठित होने पर सभी पदाधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, भाबरा नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर सहित गणमान्य नागरिकों ने बधाई शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments