70 वर्ष से रहने वालों को बेदखली का नोटिस कांग्रेस ने जताया विरोध
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - नगर निगम ने छत्रिपुल पर 70 वर्षों से रहने वाले निगम के पूर्व कर्मच्चरियो को बेदखली का नोटिस जारी कर दिया। इसके लिए आवास को जीर्णशीर्ण बताया गया है। इसका शहर कांग्रेस ने विरोध करते हुए ज्ञापन निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को दिया है। पीड़ितों के साथ ज्ञापन देने में महेंद्र कटारिया,श्रीमती यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि निगम की आपात गैंग में काम करने वाले कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों के परिजन को नोटिस दे दिए गए। जबकि इनके वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में नही सोचा गया। वर्षा काल में नियमानुसार किसी को बेघर भी नहीं कर सकते है! जबकि निगम चाहे तो इनको पीएम आवास योजना में ईडब्ल्यूएस मकान आवंटित कर सकती है।
आयुक्त महोदय ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है
Tags
ratlam