अपर कलेक्टर ने 06 नवीन कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किये | Upper collector ne 6 naveen contentment shetr ghoshit kiye

अपर कलेक्टर ने 06 नवीन कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किये 

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रोमानुस टोप्पो ने म.प्र. पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 में निहित शक्तियों का प्रयोग कर जिले में नवीन कंटेनमेंट एरिया घोषित किये है। 

जिनमें-
1. ग्राम बंभाड़ा वार्ड क्र-02 ग्राम पंचायत बंभाड़ा।  
2. पानी होज के पास मेन रोड़ ग्राम बंभाड़ा वार्ड क्र-14 ग्राम पंचायत बंभाड़ा।  
3. ग्राम बंभाड़ा वार्ड क्र-15 ग्राम पंचायत बंभाड़ा।  
4. ग्राम बंभाड़ा वार्ड क्र-18 ग्राम पंचायत बंभाड़ा। 
5. आटा चक्की के पास ग्राम बंभाड़ा वार्ड क्र-14 ग्राम पंचायत बंभाड़ा।  
6. वार्ड क्र-08 ग्राम सागमली ग्राम पंचायत पीपलपानी जनपद पंचायत खकनार।  
उपरोक्त कंटेनमेंट एरिया में संबंधित क्षेत्रानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट के. आर. बडोले, सुश्री विशा माधवानी उपखण्ड मजिस्टेट को इंसिडेंट कमांडर तथा पुलिस अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री यशपाल सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post