विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़ गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता | Virodh pradarshan ke douran lad gaye bhajpa or congress ke karyakarta

विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़ गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता 

चीन से सांठगांठ कर देश की अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ का आरोप

कांग्रेस का आरोप भाजपा ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन 

विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़ गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

जबलपुर (संतोष जैन) - रांझी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के दौरान भाजपाइयों व कांग्रेसियों के बीच रविवार को टकराव की स्थिति बन गई भाजपा कार्यकर्ता जब पुतला लेकर एकत्रित हुए तभी कांग्रेसियों ने उनसे पुतला छीन लिया इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई बाद में भाजपाई रांझी थाने पहुंचे  विवाद की खबर मिलने पर भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थाने पहुंच गए पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया उधर जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेसियों ने  रांझी में  विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज 

विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़ गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

चीन से सांठगांठ कर देश की अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ का आरोप 


चीन के माल के आयात शुल्क में भारी कटौती कर गांधी परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने का पूर्व वाणिज्य व उद्योग मंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए भाजपा ने रविवार को प्रदर्शन किया भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर विधायक अशोक रोहाणी शरद जैन अंचल सोनकर हरेंद्र जीत सिंह बब्बू अन्य नेताओं ने कांग्रेस नेता कमलनाथ को देश के खिलाफ की गई कथित साजिश के लिए जिम्मेदार ठहराया भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के फैसले के कारण देश के कुशल कारीगरों का रोजगार छिन गया विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि देश की सीमा पर माहौल सही नहीं है लेकिन कांग्रेस राजनीति में लगी है 

विवेकानंद मंडल ने जताया विरोध

 भाजपा विवेकानंद मंडल ने रानीताल चौक में विरोध प्रदर्शन किया इसमें युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने का काम किया प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष अमर पटेल रूप राम पटेल कुमार यादव राजेश द्विवेदी चंद्रशेखर पटेल अनिकेत चौरसिया शामिल थे

 कांग्रेस का आरोप भाजपा ने किया लॉक डाउन का उल्लंघन कई जगह प्रदर्शन

 शराब दुकानों का विरोध कांग्रेस ने भाजपा के प्रदर्शन को नियमों का उल्लंघन बताया वही शराब दुकानों का भी विरोध किया नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव का आरोप है कि सत्ता के संरक्षण में भाजपा नेता का उल्लंघन कर रहे हैं रविवार को व्यापारी वर्ग ने दुकानें बंद रखी दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के कार्य कर्ताओं ने नियम को तोड़ा बंद के दौरान शराब की दुकानें खोलने पर भी कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई

Post a Comment

Previous Post Next Post