सेवा दिवस के रुप में मनाया विधायक डॉ पंडाग्रे का जन्मदिन
*रक्तदान करने उमड़े कार्यकर्ता, 103 यूनिट रक्तदान हुआ*
*बैतूल से सारणी-आमला तक दिनभर चले आयोजन*
बैतूल (रोहित दुबे) - आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैतूल से लेकर सारणी-आमला तक सेवा कार्यों के विभिन्न आयोजन किये गये। जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों का जो सिलसिला अलसुबह से शुरू हुआ तो देर शाम सांझ ढलने के बाद भी लगातार जारी रहा। सुबह 9 बजे डॉ योगेश पंडाग्रे घर से निकलकर सीधे अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अस्पताल में सांसद डीडी उईके, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया । तत्पश्चात जिला अस्पताल के प्रथम तल पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों का तांता लगा रहा। शाम 5 बजे तक चले रक्तदान शिविर में 103 रक्तदाताओं द्वारा 103 यूनिट रक्तदान किया गया। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा सबसे पहले स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, चिकित्सक संघ, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा, भाजपा अनुसूचित-जाति मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा, एमआर यूनियन, व्यापारी संघ सहित उनके शुभचिंतकों द्वारा रक्तदान रक्तदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष अबीजर हुसैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मास्क भी वितरित किए। रक्तदान शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत माकोड़े, नरेश फाटे, आनंद प्रजापति,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, गम्फू पाठा, राज सिंह परिहार, दीपक उइके, विकास मिश्रा, विक्रम वैध, अबीजर बोहरा,राजेश आहूजा, दीपू सलूजा, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, कमलेश सिंह, लेखचंद यादव, गीतेश बारस्कर, सतीश महाते, गोवर्धन राने, मनोज विश्वकर्मा, मनीष ठाकुर, मनोज मोहन मोरे, यशवंत यादव, यदुराज रघुवंशी, चिकित्सक संघ की ओर से डॉ. अरूण जयसिंहपुरे, डॉ. दीप साहू, डॉ. विनय सिंह चौहान, जिला औषधि संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह सहानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित थे। जिला चिकित्सालय की ओर से सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, आरएमओ डॉ. एके पांडे, जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ.अंकिता सीते उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक में कार्यरत रमेश जैन, मूरत उइके, मुकेश कुमरे, विजया पोटफोड़े, राजेश बोरखड़े द्वारा सहयोग किया गया। अपने लाड़ले विधायक के जन्मदिन पर रक्तदान करने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह रहा कि सांय 5 बजे के बाद भी कार्यकर्ता रक्तदान करने हेतु अस्पताल परिसर में पहुंचते रहे।
*आमला अस्पताल को दी 10 पीपीई किट*
रक्तदान शिविर के बाद विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे अपने विधानसभा क्षेत्र के आमला मुख्यालय पहुंचे। यहां उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ के लिए अपनी ओर से 10 पीपीई किट प्रदान की गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में चिकित्सालय स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण भी किया गया। आमला अस्पताल के बाद विधायक पंडाग्रे ने ग्राम बोरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया।
*देव पिपरिया वृद्धाश्रम में भी की सेवा*
जन्मदिन के अवसर पर बैतूल आमला और बोरी के बाद विधायक योगेश पंडाग्रे ग्राम देव पिपरिया पहुंचे और यहां संचालित वृद्धाश्रम में भी सेवा कार्य किया। वृद्धाश्रम में रहने वाले सात वृद्धों को विधायक पंडाग्रे द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया और उनके राशन की व्यवस्था अपनी ओर से की गई। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों ने सेवा कार्य करने पहुंचे विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को जन्मदिन के अवसर पर लंबी आयु का आशीर्वाद प्रदान किया।
Tags
dhar-nimad