श्री सोनगरा अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त | Shri songara antarrashtriy manavta adhikar evam media sale pradesh adhyaksh niyukt

श्री सोनगरा अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

श्री सोनगरा मालवीय शक्ति संगठन के मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं  मीडिया संगठन  के संरक्षक के पी अहमद और राष्ट्रीय अध्यक्ष  इमरान हुसैन की अनुशंसा पर  पीथमपुर सागौर के संजय सोनगरा को अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन का मध्य प्रदेश मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष (प्रेसिडेंट ) नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर उनके समर्थकों एवं  साथियों  प्रशंसको ने हर्ष व्यक्त करते हुए  बधाई  देकर पुष्प मालाओं से  उनके घर जाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्वागत किया। एवं श्री सोनगरा का  मुंह मीठा कराया।  प्रमुख रूप से मालवीय शक्ति संगठन सागौर एवं आसपास के कई संगठनों द्वारा  पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। जिसमे वीरेंद्र राठौड़,लखन सोनगरा , पीयूष राठौड़, पंकज पवार, विकी पवार ,पुष्पक पवार, जालम गायकवाड़, लखन पवार ,राधे पवार, आस्करण पंचोलिया ,शेर सिंह मालवीय, राकेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सहित संगठन के  गए काफी तादात में लोगों ने स्वागत कर एवं कई लोगों ने मोबाइल पर बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post