सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने किया भाजपा के पर्चा वितरण अभियान का शुभारंभ | Sansad nandkumar singh chouhan ne kiya bhajpa ke parcha vitran abhiyan

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने किया भाजपा के पर्चा वितरण अभियान का शुभारंभ

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने किया भाजपा के पर्चा वितरण अभियान का शुभारंभ

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने आज बुरहानपुर में मोदी सरकार की उपलब्धियो पर पार्टी द्वारा प्रकाशित पर्चा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोदी सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियो को आम जनता तक पहुँचाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर प्रत्येक घर मे पर्चा वितरण एवं देश की जनता के नाम मोदी जी द्वारा लिखे गए पत्र को पहुँचाया जाएगा।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियो को ऐतिहासिक बताया। मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर भारत माता के माथे पर से कलंक हटाया है। साथ ही श्री चौहान ने भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण, एक देश एक टैक्स, कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण का उल्लेख करते हुए सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए पेम्पलेट वितरण का आग्रह पार्टी कार्यकर्ताओं से किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुचाने का आव्हान किया। शुभारंभ के अवसर पर पूर्व के केबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप श्रॉफ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व महापौर अनिल भोसले, अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, जनपद अध्यक्ष किशोर पाटिल, मुकेश शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, संदीप मुंशी,संभाजी सगरे, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विपुल कानुगो एवम आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post