नगर मे दुपहियां वाहन चोरो का आतंक, एक के बाद एक चोरी की घटनाओ को दे रहे हे अजांम | Nagar main du pahiya vahan choro ka atank

नगर मे दुपहियां वाहन चोरो का आतंक, एक के बाद एक चोरी की घटनाओ को दे रहे हे अजांम

नगर मे दुपहियां वाहन चोरो का आतंक, एक के बाद एक चोरी की घटनाओ को दे रहे हे अजांम

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - इन दिनो नगर मे दुपहिया वाहन चोरो ने आतंक मचा रखा है। बढती चोरियो से नगरवासियो मे भय का वतावरण निर्मित हो गई है। लगातार हो रही चोरियो से बदमाशो के होसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। वह एक के बाद एक दुपहिया वाहन चोरी की वारदातो को आसानी से अंजाम देने मे जुटे हुए है। बावजुद इसके पुलिस प्रशासन चोरियो की वारदातो पर अंकुश नही लगा पा रहा है। बहरहाल लगातार हो रही वाहनो चोरियो की वारदाते पुलिस प्रशासन के चिंता एवं चुनोती का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार गत दो दिन पहले फिल्टर प्लांट के पास जावेद मुगल की टीवीएस डिलक्स ओर बहारपुरा के जावेद मंसुरी पाकिजा की हिरो बाईक को अज्ञात बदमाश ले उडे थे। गत गुरुवार को विशाल पेट्रोल पंम्प के समीप रामाश्रय कालोनी मे तफज्जुल चंदेरी के मकान मे कटर से तार फिनिसिंग को काटकर सीडी डिलक्स बाईक को ले भागे। वहि सेमलपार्टी मे सुरेंद्र चोहान की रात्री मे एक बुलेट भी चोरी हो गई है। उसी कालोनी मे एक ओर दुपहिया वाहन चोरी होने की सुचना प्राप्त हुई है। नगर के सोरवा रोड कब्रस्तान पर भी विगत दिनो दो बाईक चोरी की घटना सामने आई हे। एक जगह पर चोर बाईक ले जाते हुए सीसीटीवी केमरे मे केद होते हुए नजर आए। कुछ लोगो ने वाहन चोरी की रिर्पोट पुलिस थाने पर दर्ज कराई तो कुछ लोगो ने रिर्पोट दर्ज नही कराई है। वह अपने स्तर से वाहन की तलाश मे जुटे हुए है। बहरहाल नगर में बढ़ती दुपहिया वाहन की चोरियां जनचर्चा का विषय बना हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post