किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री पटेल ने आज भगवान महाकाल के दर्शन किये | Kisan kalyan tatha krishi vikas mantri shri patel aaj bhagwan

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री पटेल ने आज भगवान महाकाल के दर्शन किये

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री पटेल ने आज भगवान महाकाल के दर्शन किये

उज्जैन (रोशन पंकज) - किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज प्रात: श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल के दर्शन किये। मंत्री श्री पटेल ने नियमानुसार नन्दी गृह के पीछे बनी रेलिंग से देवदर्शन किये। मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश की आम जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन होने के कारण महाकाल मन्दिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। भारत सरकार की गाईड लाइन के अनुसार सोमवार 8 जून से भगवान महाकाल के दर्शन हेतु मन्दिर खोला गया है। लम्बे अन्तराल के बाद श्रद्धालुओं ने एक दिन पूर्व प्रीबुकिंग कराकर दर्शन किये। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के साथ उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.मोहन यादव, प्रशासक श्री एसएस रावत आदि उपस्थित थे। महाकाल मन्दिर में विधायक श्री पारस जैन ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किये। विधायक श्री पारस जैन एवं प्रशासक श्री एसएस रावत एवं श्री विनीत गिरिजी ने दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।

महाकाल मन्दिर में दर्शनार्थियों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इसके पूर्व दर्शनार्थियों ने फुट सेनीटाइजर किया तत्पश्चात प्रवेश के मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग की गई। कतार में दर्शनार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया। दर्शनार्थियों ने नन्दी गृह के पीछे बेरिकेट से दर्शन किये। रविवार 7 जून को 2800 दर्शनार्थियों ने दर्शन के लिये बुकिंग करवाई थी। पहली बुकिंग आगर निवासी श्री लखन गवली और श्री अनिल जायसवाल ने करवाई थी। बुकिंग का कार्य पांच कर्मचारियों के द्वारा कंट्रोल रूम में किया जा रहा है। बुकिंग प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक की जा रही है। पहले दिन गुजरात, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के दर्शनार्थियों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेडिकल टीम भी अपनी सेवाएं दे रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post