धामनोद में भाजपा ने कमलनाथ का पुतला जलाया | Dhamnod main bhajpa ne kamalnath ka putla jalaya

धामनोद में भाजपा ने कमलनाथ का पुतला जलाया

धामनोद में भाजपा ने कमलनाथ का पुतला जलाया

धामनोद (मुकेश सोडानी) - विधानसभा उपचुनावों के पहले सियासत गरमा गई। रविवार को नगर के मुख्य चौराहे पर  बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। यहा महेश्वर चौराहे पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन शुरू किया। मौजूद  भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की चीन से सांठगांठ की है ।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि कि कमलनाथ ने गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ की,व  चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह कृत्य देश के प्रति अपराध और गद्दारी है। इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जमकर  कमलनाथ व कांग्रेस सहीत चीन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।  भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश मूंदड़ा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल यादव  मनोरमा  कुशवाह अशोक राठौड़  और अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News