आयुष विभाग मध्य प्रदेश की योजना अंतर्गत त्रिकटु चूर्ण पैकेट वितरण किए | Ayush vibhag mp ki yojna antargat trikut churn

आयुष विभाग मध्य प्रदेश की योजना अंतर्गत त्रिकटु चूर्ण पैकेट वितरण किए

आयुष विभाग मध्य प्रदेश की योजना अंतर्गत त्रिकटु चूर्ण पैकेट वितरण किए

झाबुआ (संदीप बरबेटा) - जिले के पेटलावद तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम झकनावादा में आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जीवन अमृत योजना त्रिकटु चूर्ण (काढा) के नि:शुल्क पैकेट वितरण किए गए। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा मेडा, रेखा सोलंकी ,कलावती सोलंकी ,संतोष कटारा ,वैशाली नगरिया, राधा मेघवाल, ललिता कटारा ,आशा निनामा ,मंजू सोलंकी ने नगर में घर-घर जाकर  250 पैकेट वितरण किए । इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को समझाइश भी दी की इस पैकेट को उबले हुए पानी में डालकर घोलें और जिसके बाद अच्छा उबालें और घर के सभी सदस्य डिस्पोजल में काढे का सेवन करें। जिससे सर्दी जुकाम तथा श्वास, खांसी व बुखार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही बताया कि त्रिकटु चूर्ण के साथ एक छोटा चम्मच तुलसी की तीन से पांच पत्तियां 6 कप पानी में डाल कर उबाल आधा रहने पर दिन में तीन चार बार घुट घुट कर पिए इसके साथ ही चिकित्सक के परामर्श अनुसार सेवन करें। इसके साथ ही सुनीता मेड़ा ने बताया कि यह काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाओ को रोना भगाओ हेतु सेवन करना आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post