बुरहानपुर जिले में अब तक 162.8 मि.मी. वर्षा | Burhanpur jile main ab tak 162.8 m m

बुरहानपुर जिले में अब तक 162.8 मि.मी. वर्षा 


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2020 से अब तक औसत वर्षा 162.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। विदित हो कि जिले में कल हुई वर्षा जिसमें बुरहानपुर तहसील में 8.0 मिमी, नेपानगर में 0.0 मिमी तथा खकनार में 2.0 मिमी रिकार्ड की गई है तथा औसत वर्षा 3.3 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। वहीं दिनांक 01/06/2020 से 30/06/2020 तक बुरहानपुर तहसील में 162.7 मि.मी., नेपानगर तहसील में 235.0 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 90.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post