जिले में 1 जून से अब तक औसत वर्षा 66.4 मिमी वर्षा दर्ज | Jile main 1 june se ab tak ausat varsha 66.4

जिले में 1 जून से अब तक औसत वर्षा 66.4 मिमी वर्षा दर्ज 


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले मे 1 जून 2020 से अब तक औसत वर्षा 66.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। विदित हो कि पिछले 24 घण्टो में जिले के बुरहानपुर तहसील में 50.3 मिमी, नेपानगर में 62.0 तथा खकनार में 50.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है तथा औसत वर्षा 54.1 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। वहीं दिनांक 01/06/2020 से 04/06/2020 तक बुरहानपुर तहसील में 61.3 मि.मी., नेपानगर तहसील में 88.0 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 50.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है तथा जिले में अब भी वर्षा होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post