जरूरतमंदों को चिन्हित कर मास्क वितरण किया
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - भाजपा मंडल पीथमपुर द्वारा वृहद स्तर पर मास्क वितरण अभियान चलाया गया जिसमें सभी भाजपा वरिष्ठ, युवा, एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक बंधुओ से प्रदेश अध्यक्ष जी के आव्हान पर अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरत मंद व्यक्तियों को चिन्हित कर मास्क वितरण करने हेतु अभियान रविवार दिनभर चलाया गया। कार्यक्रम फिजिकल दूरी बनाते हुए समाज में जनजागृति के लिए आयोजित किया गया।
*जीतेगा भारत-जीतेगा पीथमपुर-हारेगा कोरोना*
नपा अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव, अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव तथा वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने मे मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री संजय सोनी, मुकेश पटेल, शुभम् पाराशर, राम बिरला, रणजीत ठाकुर, तेजराम राठौर, श्रवण जाट, चंदा खरे, सुनीता पटेल, नितिन चौहान, कुंदन पंवार, माँगीलाल पथरिया, बलवीर चंद्रावत के साथ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
Tags
dhar-nimad
