शाही सवारी महिला मंडल के तत्वावधान में भजन प्रतियोगीता का आयोजन
अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - कोरोना महामारी के मद्देनजर लाक डाउन के चलते जहां एक और देवालय, मंदिर बंद है, वहीं कोरोना महामारी से निपटने के लिए नगर स्तिथ पंचेश्वर धाम महादेव मंदिर शाही सवारी महिला मंडल के तत्वावधान में प्रभु भक्ति के साथ कोरोना महामारी के शिध्र समाप्त होने व देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्राथना के साथ भजन प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। जिसमें लाक डाउन में घर पर रहते हुए महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगिता को सफल बनाया।प्रतियोगिता में तेरह सदस्यों ने भाग लिया, प्रतिभागीयों को नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा प्रथम ,द्वितीय तृतीय व सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मंडल ने दुरी व मास्क का प्रयोग करते हुए समय के अंतराल में पहुंचकर पुरुस्कार ग्रहण किया। जिसमें भगवान का सिंहासन ,दिपक ,पुजन थाली,कलश भेंट स्वरुप दी गई।
कोरोना महामारी के चलते श्रीमती पटेल ने घर पर मास्क बनाकर नगरपालिका में जमा करवाने मास्क निर्माताओं द्वारा खुद के खाते में राशि जमा होने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विजेताओं को प्रतिक चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने प्रतियोगीता में भाग लेने वाली मातृ शक्ति को बधाईयां देते हुए कहा नगर की समस्त महिला मंडलों के द्वारा अगर घर पर रहते हुए, प्रभु भक्ति के साथ प्रतियोगिताएं होती है तो उसका पुरुस्कार वितरण करने के लिए नगरपालिका से समर्पक कर सकते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक की महत्त्वपुर्ण भुमिका सुनीता गोराना एवं सोनू जैन ने निभाई। कार्यक्रम का संचालक पुर्णिमा व्यास ने किया एवं आभार समस्त शाही सवारी महिला मंडल ने माना।
Tags
alirajpur
