खेड़ली मोरखा मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी ने की भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला से भेट
क्षेत्र की समस्या सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की
आमला (रोहित दुबे) - भाजपा खेड़ली बाज़ार मोरखा मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला से भेंट की और जिला अध्यक्ष जी को बधाई दी।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिज़र हुसैन भी उपस्थित थे।साथ ही मनोज विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।इस सौजन्य भेंट में मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी ने भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला जी से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की,और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।साथ ही कोरोना संकट के कारण लोगो को होने वाली समस्याओं और इस संबंध में सुझावों पर भी चर्चा की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी ने कहा कि बबला शुक्ला जी के जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओ में उत्साह है।युवा ऊर्जा नेतृत्व से संगठन को और अधिक बल मिलेगा,उत्साह का संचार होगा।
Tags
jabalpur
