जिला वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए किये व्हाट्सअप नंबर जारी | Jila vasiyo ki samsyao ke samadhan ke liye kiye whatsapp number jari

जिला वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए किये व्हाट्सअप नंबर जारी

बुरहानपर। (अमर दिवाने) - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि आमजनता की शिकायतों का निराकरण व्हाट्सअप हेल्पलाइन के माध्यम से किया जायेगा। आमजनता द्वारा अपनी समस्याओं व शिकायतों को निम्नानुसार कर्मचारियों को व्हाट्सअप नंबर पर भेजी जा सकेगी। इसके नोडल अधिकारी इन्द्रसिंह अवासे नियुक्त किये गये है। 

व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर-
रमेश ठाकुर सहायक शिक्षक मो.नं. 95751-17386 
उमेश तायडे़ मो.नं. 99264-53007 
रामकृष्ण महाजन मो नं. 94066-78392 
रमेश कुमार वर्मा मो.नं. 99815-88869
प्रशांत पाटिल मो.नं. 99775-49842
जिले में लागू लॉकडाउन/कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन पत्र/शिकायत देने नहीं आयेगा। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। यदि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर घूमता पाया जाता है अथवा कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनावश्यक रूप से घूमता हुआ दिखाई देता है तो उसके विरूद्ध धारा 188 भादवि के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post