बुरहानपुर कलेक्टर की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तारीफ
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कलेक्टर प्रवीण सिंह के कार्य की, की तारीफ। बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन, असीरगढ़ स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें 22 मई को सिग्नल नही होने से 3 से 4 घण्टो तक खड़ी रही थी। जिससे तपति गर्मी में यात्रियों को पानी और भोजन नही मिलने से काफी दिक्कत हो रही थी। यात्रियों की समस्याओं को तुरंत समझते हुए ग्रामीणों एवं जिला प्रशासन के द्वारा 9500 भोजन के पैकेट्स ओर पाँच हजार कैरेट केले, तीन हजार पानी की बोतलें बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन द्वारा उन सभी यात्रियों को 1 घंटे में उपलब्ध करवाया गया। जैसे ही यह खबर प्रदेश में फैली तुरंत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से जिला प्रशासन एवं ग्रामीणों का आभार प्रकट किया गया। बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह के तत्काल एक्शन की ओर राहत पहोचाने की तारीफ की। जिला कलेक्टर अपने नित नए कार्यो के प्रयोगे से काफी सोसल मिडीया में चर्चित रहते है।
Tags
burhanpur