आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है, नन्हें बालक का सराहनीय प्रयास
कक्षा 6 वी के विद्यार्थी योगेश ने वेस्ट खिलौने से बनाई सेनेटाइजर मशीन
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कैसी भी परिस्थिति हो हमें कुछ ना कुछ प्रयोग करते ही रहना चाहिए। समय के महत्व को पहचानना चाहिए। हम बात कर रहे है कक्षा 6 वीं के होनहार बालक की जिसका नाम योगेश पिता अभय सिंह है।
अभी लॉकडाउन के चलते सारे विद्यालय बंद है। वहीं नावरा के शासकीय माध्यमिक स्कूल के छात्र ने ऐसी स्थिति में अपने समय को बचाते हुए खिलौने के वेस्ट मटेरियल से सेनेटाइजर मशीन एवं प्राकृतिक उत्पाद से सेनेटाइजर बनाया है। यह सेनेटाइजर प्राकृतिक नीम, तुलसी, ऐलोविरा एवं कपूर से मिलकर बनाया है। इस कार्य में योगेश की शिक्षिका श्रीमती मनीषा पाल ने उसे ऑनलाइन देखकर बनाने के लिए प्रेरित किया है। यह नन्हा बालक लोगों को सेनेटाईजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है। निश्चित तौर पर ही एक शिक्षक बच्चे सहित पूरे विश्व को बदलने की ताकत रखता है।
Tags
burhanpur
