सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है निगम की टीम
निगम टीम ने विभिन्न वार्डो में किया सेनिटाइजेशन का कार्य
उज्जैन (रोशन पंकज) - कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासक के सहयोग से वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद रहवासियो को नगर निगम टीम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण किया जा रहा है। जिसमे शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती से 1400, देवास सेवा समिती से 1038, व्ही.ई. आयसर कमर्शिलय प्रा.लि. से 500, संस्था कृपालु परिवार से 320, गायत्री शक्तिपीठ से 150, राॅयल ब्रिगेड से 175, शिवशक्ति सेवा मंडल से 120, अभिभाषक संघ परिवार से 70, कुल 3773 भोजन के पेकेट निगम द्वारा प्राप्त किये गये। जिनका वितरण वार्ड क्रमांक 16, 11, 1, 40, 41, 43, 19, 18, 13, 20, 21, 6, 44, 45, 30, 31, 22, 23, 32, 33, 5, 34, 35, 42, 15, 26, 27, 28, 37, 4, 7, 8, 9, 29, 36, 2, 4, 38, के क्षेत्रो के जरूरतमंद नागरिको, गरीब व झुग्गी बस्ती के रहवासियो को समय सीमा मे किया गया।
शहर मे कोरोना वायरस के सम्पूर्ण शहर के क्षेत्रो को निगम की ट्रेक्टर मशीन व स्प्रे पम्प से निगम कर्मचारियो द्वारा सेनेटाईज किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत ट्रेक्टर मशीन से वार्ड क्रमांक 38, 39, 40 के क्षेत्रो मे सेनेटाईजेशन का कार्य निगम द्वारा किया गया तथा वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 45 तक क्षेत्रो को निगम कर्मचारियो द्वारा स्पे्र पम्प से सेनेटाईज किया गया।
Tags
dhar-nimad

