मध्यप्रदेश में आला अफसरों पर कोरोना का अटैक | MP main ala afsaro pr corona ka attack

मध्यप्रदेश में आला अफसरों पर कोरोना का अटैक 

राजधानी में कोरोना संक्रमण अफसरों पर कहर बरपा रहा है इसकी वजह शासन की ओर से शुरुआत में बरती गई लापरवाही मानी जा रही है

संक्रमण की जानकारी छुपाने पर दर्ज होगा हत्या के प्रयास का केस

कोरोना पर वीडियो चर्चा में बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

पॉजिटिव  केसों की बढ़ती संख्या को देख देश मध्य प्रदेश में और शक्ति की  तैयारी

भोपाल (संतोष जैन) - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि को रोना संक्रमण की जानकारी छिपाने वालों को किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जाएगा ऐसे लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होगा क्योंकि वे जानबूझकर संक्रमण को फैलाकर प्रदेश के लोगों की जान आफत में डाल रहे हैं सीएम ने कहा कि तबलीगी जमात और अन्य विदेशियों के कारण प्रदेश में पॉजिटिव केसों में बढ़ोतरी हुई है इनकी पहचान करके उन्हें होम क्वॉरेंटाइन और  आइसोलेट किया जा रहा है वायरस के संकट से निपटने के लिए लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के हालात का जायजा लेने में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल अकारण लौट आया तो रद्द होंगे लाइसेंस सामान्य रोगियों को अकारण लौटाने वाले निजी अस्पतालों के लाइसेंस रद्द करेंगे फिर वह अस्पताल चला नहीं सकेंगे इस संकट में सभी अस्पतालों को सेवा कार्य करना चाहिए भोपाल का स्वास्थ्य विभाग का अमला भी हुआ संक्रमित लोगों को कोरोना से बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग संक्रमण का शिकार हो गया है स्थिति यह है कि यहां प्रमुख सचिव से लेकर बाबू तक संक्रमित हो चुके हैं सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर में 18 नए मरीजों में वायरस का संक्रमण की पुष्टि हुई है रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य आयुक्त के कार्यालय में पदस्थ दीपक देशमुख की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post