कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सौसर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रशासन से मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर सतर्कता बरतने हेतु कहा
सौसर (गयाप्रसाद सोनी) - नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण चाके द्वारा मध्य प्रदेश महाराष्ट्र बॉर्डर पर पहुंचकर प्रशासन को सौसर नगर के बचाव को कोरोनावायरस से संक्रमण रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
नगराध्यक्ष के प्राप्त सुझाव प्रशासन द्वारा मानते हुए तत्काल और ध्यान देने की बात कही।
संपूर्ण भारत में जहां लॉक डाउन घोषित किया गया है । नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगर की आम जनता की रक्षार्थ हेतु प्रशासन से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर की सुरक्षा, कोरोना वायरस से आम जनता नागरिकों का बचाव, इसी प्रकार स्वास्थ्य अमला द्वारा किए जा रहे सेवा की प्रशंसा की गई।
इस अवसर नगर में सप्लाई हो रही जो जीवन आवश्यक वस्तुओं सब्जी फल फ्रूट एवं अन्य जीवन आवश्यक सामग्री को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय हो कि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र बॉर्डर पर आम जनमानस नागरिक के आवागमन का एक प्रमुख साधन है।
जिस प्रकार से महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज दिनों दिन बढ़ रहे हैं ,इस विषय को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा महाराष्ट्र बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
मध्य प्रदेश महाराष्ट्र बॉर्डर पर आज पत्रकारों द्वारा प्रशासन के समक्ष अनेक जन समस्याओं को रखा गया जिसमें एसडीएम ओमप्रकाश सनोडियाजी, एसडीओपी एसपी सिंह तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला जी सौसर टीआई सियाराम गुर्जर लोधी खेड़ा टी आई भादुरिया जी एवं उनकी टीम सख्त रूप से बॉर्डर पर सेवा दे रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ शास्त्री के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम चेकअप एवं कैंप लगाकर सेवा दे रहे हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकने के लिए तत्पर है।
सौसर नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके द्वारा एसडीएम ओमप्रकाश सनोदिया, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ शास्त्री से अनेक गंभीर मुद्दों पर एवं कोरोना वायरस के संक्रमण पर अवसर के नाम नगर के लोगों को बचाव हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इसी तरह मध्य प्रदेश मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत अनेक कंपनियों की विभिन्न समस्याओं एवं महाराष्ट्र से आ रहे वर्करों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच करने हेतु दिशा निर्देश एवं पालन करने हेतु निवेदन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश मीडिया संघ जिला अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पातुरकर हंसराज बारस्कर ,सलीम खान , बारस्कर लकी सिंह राजपूत, रमेश पाठे, अशोक सोनी एवं मध्य प्रदेश मीडिया संघ के पत्रकार गण साथी गण उपस्थित थे।
Tags
chhindwada